Delhi Cabinet Meeting: दिल्ली में आयुष्मान योजना...विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, पहली कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

Delhi CM First Cabinet Meeting : दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक में कुछ फैसले लिए गए हैं, उनमें दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी गई वहीं चौदह पेंडिंग CAG रिपोर्ट्स को दिल्ली विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दी।

Delhi CM First Cabinet Meeting: दिल्ली में सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में बीजेपी की पहली कैबिनेट बैठक सचिवालय में हुई, दिल्ली कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान योजना (Ayushman Yojana in Delhi) को मंजूरी दे दी गई साथ ही दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश करने को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

Delhi CM First Cabinet Meeting

दिल्ली कैबिनेट की पहली मीटिंग में इन बड़े फैसलों पर मंजूरी

फैसले जो पहली कैबिनेट बैठक में लिए गए हैं उनकी जानकारी देते हुए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि हमने मुख्य दो एजेंडा पर फोकस किया पहला दिल्ली में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा, जिसे पहले की आम आदमी पार्टी सरकार (AAP Government) ने रोक रखा था वहीं CAG की सभी 14 लंबित रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा के सत्र में हम सदन के पटल पर रखेंगे जिसे पहले की सरकार ने रोक रखा था।

End of Feed