मई 2024 तक खत्म हो जाएगा Okhla Landfill Site, CM केजरीवाल का बड़ा दावा; जानिए गाजीपुर और भलस्वा का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 3, 2023, 04:12 PM IST

Okhla Landfill Site: दिल्ली में कुड़े के पहाड़ को लेकर हमेशा विवाद होते रहा है। दिल्ली में तीन बड़े कूड़े के पहाड़ हैं, जहां हजारों टन कूड़ा जमा है। विधानसभा, लोकसभा से लेकर निगम तक का चुनाव इस मुद्दे पर लड़ा जाते रहा है। अब इन कूड़े के पहाड़ों को लेकर सरकार गंभीर दिख रही है।

Okhla Landfill Site: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अपनी टीम के साथ ओखला लैंडफिल साइट पहुंचे। यहां उन्होंने चल रहे कार्यों का जायजा लिया और दावा किया कि ओखला कूड़े का पहाड़ मई 2024 तक खत्म हो जाएगा।

Okhla Landfill Site

ओखला लैंडफिल का सीएम केजरीवाल ने किया दौरा

क्या कहा केजरीवाल ने

केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि दिल्ली को अगले साल दिसंबर तक कूड़े के पहाड़ों से मुक्त कर दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा- "आज ओखला कूड़े के पहाड़ का दौरा किया। इसे मई 2024 तक साफ़ करने का टार्गेट है। लेकिन हम कोशिश करेंगे इसे इस साल दिसंबर तक साफ़ कर दें।"

End of Feed