Delhi Budget: ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनेगी दिल्ली, अब नहीं होगी पानी-सीवर की समस्या

Delhi Budget 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम पहले किया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि दिल्ली में अब पानी और सीवर की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 500 करोड़ रुपये के जरिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है।

Delhi Budget 2025: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार ने आज दिल्ली का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये बजट पेश किया। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचे और प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस किया गया। सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि दिल्ली में पहले इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम होगा। पानी, सड़क और सीवर में सुधार करने के लिए काम किया जाएगा। सड़कों का डेवलपमेंट किया जाएगा। जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाया जाएगा।

Delhi budget

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पेश कर रहीं बजट

स्वच्छ पानी के लिए 9000 करोड़ का बजट

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अब पानी और सीवर की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर नागरिक को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए हमने 9 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। यह पुरानी सरकार के मुकाबले 3 गुना ज्यादा है। सीएम ने कहा कि दिल्ली की दैनिक मांग 1290 MGD है। लेकिन हमें करीब 1000 MGD ही मिलता है। इस कमी को हमें पाटना है। उन्होंने कहा कि टैंकर घोटाले से निजात पाने के लिए टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। जिससे नागरिक और RWA अपने टैंकर को ट्रैक कर पाएंगे। इसके अलावा पानी की बर्बादी को भी रोका जाएगा। हरियाणा से मुनक नहर पानी लेकर खुले में दिल्ली पहुंचती है, जिसका काफी पानी बर्बाद हो जाता है। जिसे पाइपलाइन में बदला जाएगा। जिससे पानी की चोरी और पानी बर्बाद को रोका जा सके।

End of Feed