दिल्ली की हवा आज भी 'बहुत खराब', अब संसद में उठेगा मुद्दा; 4 स्टेशनों को छोड़कर सभी इलाकों में AQI 300 पार

दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार को भी हवा के हालात बहुत खराब रहे। सुबह 8 बजे CPCB के अनुसार औसत AQI 335 दर्ज हुआ, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। इंडिया गेट, आनंद विहार और आया नगर समेत कई इलाकों में AQI 320 से ऊपर रहा। संसद के शीतकालीन सत्र में यह मुद्दा उठने वाला है।

Delhi AQI: नवंबर का लगभग आधा महीना लोगों ने जहरीली हवा में ही बिताया है और शनिवार को भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार सुबह भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 8 बजे CPCB के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 रहा। शुक्रवार को यह आंकड़ा 369 था, मामूली सुधार के साथ आज AQI में 34 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद राजधानी में प्रदूषण का खतरा उसी तरह बना हुआ है।

delhi aqi update

दिल्ली के केवल 4 इलाकों में ही AQI 300 के नीचे (फाइल फोटो | PTI)

कई इलाकों में AQI 350 से ऊपर

शनिवार सुबह भी इंडिया गेट और कर्तव्य पथ घने स्मॉग की चादर में लिपटे रहे। यहां AQI 346 दर्ज किया गया। आनंद विहार और धौला कुंआ में भी विजिबिलिटी प्रभावित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर बनी हुई है। अलीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 314 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह और भी गंभीर स्थिति में पहुंचकर 350 तक दर्ज किया गया। आया नगर में भी प्रदूषण का स्तर 322 रहा। तीनों जगहें ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रिकॉर्ड हुईं, जहां प्रदूषण का मुख्य कारण PM 2.5 बना हुआ है।

End of Feed