Delhi: आनंद विहार फ्लाईओवर हुआ एक साल के लिए बंद, पीक ओवर्स में इन दो रूट का करें इस्‍तेमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 12:46 PM IST

Delhi: आश्रम फ्लाईओवर के बाद आनंद विहार जाने वाले एक और प्रमुख सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होने के कारण यहां के रेल ओवरब्रिज के एक लेन को बंद कर दिया गया है। जिसकी वजह से आनंद विहार, गाजियाबाद और नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस रेल ओवरब्रिज से होकर रोजाना गुजरते थे 1.5 लाख वाहन
  • पूर्वी दिल्‍ली को जाम फ्री करने के लिए बन रहा 6 लेन फ्लाईओवर
  • आनंद विहार, गाजियाबाद और नोएडा जाने वाले वाहनों को परेशानी

Delhi: राजधानी दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के बाद से यातायात व्‍यवस्‍था चरमराई हुई है। दक्षिण दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद को जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर बंद होने के बाद से एम्स और मूलचंद की सड़कों पर रोजाना कई किमी लंबा जाम लग रहा है। इसी दौरान आनंद विहार जाने वाले एक और प्रमुख सड़क को बंद होने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई है। इस समय दिल्‍ली पीडब्ल्यूडी आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। जिसकी वजह से रेल ओवरब्रिज का पूर्व दिल्‍ली से आनंद विहार की तरफ जाने वाले लेन को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

Delhi Traffic Jam

दिल्‍ली में लगा ट्रैफिक जाम

अधिकारियों के अनुसार, पूर्वी दिल्ली में वाहन चालकों को सिग्नल-फ्री रूट उपलब्ध कराने के लिए इस फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य साल के अंत तक पूरा हो जाएगा। तब तक के लिए रेल ओवरब्रिज पर यातायात बंद रहेगा। इस ओवरब्रिज के बंद होने से अप्सरा बॉर्डर से आईएसबीटी आनंद विहार की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस ओवरब्रिज से होकर रोजाना करीब 1.5 लाख गाड़ियां गुजरती हैं।

End of Feed