दिल्ली के पॉश इलाके में थार का कहर! पैदल चल रहे युवक को गाड़ी ने कुचला; सड़क पर घंटों पड़ी रही लाश

दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचल दिया। दोनों पैदल सड़क पर जा रहे थे, इसी दौरान थार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थार चालक को अरेस्ट कर लिया है। गाड़ी से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

Delhi Accident News: दिल्ली के पॉश इलाके में थार गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां 11 मूर्ति रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी ने पैदल चल रहे दो लोगों को कुचल दिया। जिससे एक शख्स की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद सड़क पर घंटों तक लाश पड़ी रही। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Thar Accident

थार ने दो युवकों को टक्कर मारी

थार से मिली शराब की बोतलें

यह दर्दनाक हादसा राष्ट्रपति भवन से करीब 2 किमी दूर चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार दोनों युवक पैदल जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार से आई थार ने दोनों को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। थार से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। फोरेंसिक टीम पूरी कार की जांच कर रही है।

End of Feed