Illegal Bangladeshis in Delhi: दिल्ली समेत देशभर में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में पिछले एक माह में पुलिस ने व्यापक ऑपरेशन चलाकर कई अवैध बांग्लादेशियों को डिपोर्ट किया है। आज भी राजधानी से 160 बांग्लादेशियों को हिंडन एयरबेस से डिपार्ट किया है। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। जिनकी पहचान कर उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है।
दिल्ली पुलिस
स्पेशल फ्लाइट से जाएंगे त्रिपुरा
दिल्ली के हिंडन एयरबेस से इन अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को विशेष विमान से त्रिपुरा लाया जाएगा। जिसके बाद इन्हें सड़क मार्ग से बांग्लादेश बॉर्डर से वापस भेजा जाएगा। दिल्ली से पकड़े गए इन 160 अवैध बांग्लादेशियों में से ज्यादातर घुसपैठ करके भारत आये थे। वहीं 50 लोग ऐसे थे, जिनका वीजा खत्म होने के बावजूद वे वापस बांग्लादेश नहीं गए।
एक महीन में 470 बांग्लादेशी हुए डिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ने पिछले 1 महीने में 470 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की। जिसके बाद उन्हें विमान और सड़क के रास्ते से वापस बांग्लादेश भेजा जा चुका है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि हिंडन एयरबेस से पिछले एक महीने में करीब 3-4 स्पेशल फ्लाइट के जरिए अवैध प्रवासियों को त्रिपुरा भेजा गया। गौरतलब है कि पिछले 6 महीने में कुल 700 अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजा गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
