दिल्ली में 15 फीसद डिस्काउंट पर मिल रहा घर, जानें किस इलाके में खरीद सकते हैं DDA फ्लैट

अगर आपका भी सपना दिल्ली में अपने आसियाने का है तो दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी DDA आपके इस सपने को सच करने के लिए अपना घर आवास योजना लेकर आया है। यह योजना 26 अगस्त को समाप्त हो गई थी, लेकिन अब योजना को 26 नवंबर तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी अपना घर आवास योजना की अंतिम तिथि को तीन महीने के लिए और आगे बढ़ा दिया है। 26 अगस्त को बंद होने वाली यह योजना अब 26 नवंबर तक खुली रहेगी। डीडीए की तरफ से भारी डिमांड की वजह से अंतिम तारीख बढ़ाने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि Timesnownavbharat.com नहीं करता है।

DDA apna ghar awas yojna

दिल्ली में अपना घर आवास योजना की समय सीमा 3 महीने बढ़ी

डीडीए ने सिर्फ योजना की समय सीमा ही नहीं बढ़ाई है, बल्कि इसमें 152 नए फ्लैट भी शामिल कर दिए हैं। इनमें से 76 MIG (मिडिल इनकम ग्रुप) फ्लैट पश्चिमी दिल्ली के लोकनायकपुरम में और 76 EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए) फ्लैट नरेला सेक्टर A1-A4, पॉकेट 14 में लॉन्च किए गए हैं। अगर आप भी इस योजना के तहत अपना फ्लैट बुक करना चाहते हैं तो आपको 5 सितंबर दोपहर 12 बजे से इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले लोगों को सभी फ्लैट्स पर 15 फीसद की छूट भी मिलेगी।

End of Feed