Delhi News: साइबर ठगों ने रिटायर्ड बैंकर को बनाया ठगी का शिकार, एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 23 करोड़ रुपये

दिल्ली में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंकर के साथ 23 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उनका नंबर गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है। जिसके बाद उन्हे एक महीने तक डिजिटिल अरेस्ट में रखकर करोड़ों रुपये ठग लिए।

Delhi Cyber Fraud: दिल्ली से साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां साइबर ठगों ने एक पूर्व बैंकर को ही ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान आरोपियों ने उनसे 23 करोड़ रुपए ठग लिए। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस, ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर पीड़ित को जाल में फंसाया। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट IFSO इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

Cyber fraud

सांकेतिक फोटो (istock)

4 अगस्त से 4 सितंबर तक रखा डिजिटल अरेस्ट में

दिल्ली के रहने वाले पूर्व बैंकर नरेश मल्होत्रा को करीब एक महीने पहले को एक महिला का कॉल आया। जिसमें महिला ने खुद को टेलीकॉम कंपनी की अधिकारी बताया और कहा कि उनका नंबर गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद मुंबई पुलिस, ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर ठग लगातार पीड़ित के संपर्क में रहे। पीड़ित को 4 अगस्त से 4 सितंबर तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया।

End of Feed