Delhi NCR में कोरोना ने फिर मारी एंट्री, JN.1 वायरस कितना खतरनाक? अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी

Covid-19 In Delhi NCR: दिल्ली सरकार ने कोविड-19 की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि अस्पतालों से बेड, ऑक्सीजन, दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई यह एडवाइजरी कई राज्यों में कोविड के मामलों की रिपोर्ट आने के बाद आई है। सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों से जीनोम अनुक्रमण के लिए सभी पॉजिटिव नमूनों को लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा है।

Covid-19 In Delhi NCR: देशभर में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में भी कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह के हवाले से राजधानी में कोविड-19 से संक्रमण के 23 मामले सामने आए हैं। इन सभी लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री देखी जा रही है। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि, अधिकारियों ने वायरस के नये वेरिएंट जेएन.1 के अधिक गंभीर नहीं होने की कही है। लगातार लोगों से कहा जा रहा कि वह घबराएं नहीं। दिल्ली सरकार ने कोविड पर परामर्श जारी किया है। अस्पतालों को बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाइयां, टीका की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य संस्थान जीनोम अनुक्रमण के लिए सभी संक्रमित नमूने लोक नायक अस्पताल भेजें। इसमें कहा गया है, "अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के मामले में तैयारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वेंटिलेटर, बाई-पीएपी, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए (प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन) जैसे सभी उपकरण चालू हालत में होने चाहिए।

Covid-19 In Delhi NCR

कोरोना को लेकर दिल्ली में एडवाइजरी जारी

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी मापदंडों की दैनिक रिपोर्टिंग दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन पोर्टल पर भी की जानी चाहिए। एडवाइजरी के अनुसार, समर्पित कर्मचारियों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया जा सकता है और सभी स्वास्थ्य सुविधाओं (ओपीडी/आईपीडी) में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और गंभीर तेज श्वसन बीमारी (एसएआरआई) मामलों की रोजाना रिपोर्टिंग एकीकृत स्वास्थ्य सूचना मंच (आईएचआईपी) पोर्टल पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। एल फॉर्म के तहत आईएचआईपी पर पुष्टि किए गए इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 मामलों की भी रिपोर्ट की जा सकती है।

End of Feed