'राघव चड्ढा की आंख में दिक्कत, उनकी आंख की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती थी, यूके में इलाज करवा रहे हैं'

दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार से गायब हैं। दरअसल वह यूके में हैं और वहां पर उनकी आंख का इलाज चल रहा है। इस संबंध में दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं। वह इन दिनों यूके में हैं और उनकी अनुपस्थिति को लेकर लोग आम आदमी पार्टी से प्रश्न कर रहे हैं। इस मामले में अब पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जवाब दिया है।

Raghav Chadha.

AAP सांसद राघव चड्ढा

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि राघव चड्ढा इन दिनों यूके में हैं और उनकी आंख में कोई गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा, हमें बताया गया है कि उनकी आंख में गंभीर दिक्कत है और इसकी वजह से वह आंख की रोशनी भी खो सकते हैं।

End of Feed