सीएम रेखा गुप्ता का संकल्प; स्वच्छ, हरी-भरी और निर्मल यमुना वाली "दिलवालों की दिल्ली" बनाने की पहल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को वास्तव में 'दिलवालों की दिल्ली' बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वे शहर को अधिक स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने और कचरा फैलाने पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी को स्वच्छ, हरी-भरी और निर्मल यमुना वाली "दिलवालों की दिल्ली" बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विशेष कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक स्थलों, विशेष रूप से दीवारों पर पेंटिंग और पोस्टर लगाने के बढ़ते प्रचलन पर सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया और कहा कि इसके लिए जल्द ही आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे।

CM Rekha Gupta (File Photo)

सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित "लैंडस्केपिंग के मूल सिद्धांत" पुस्तक के विमोचन समारोह में दिल्लीवासियों से आग्रह किया कि वे शहर की स्वच्छता में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रोबिन हिब्बू सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों और समाज की भी जिम्मेदारी है।

End of Feed