नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज यानी शुक्रवार 22 अगस्त को एक कार्यक्रम में भाग लिया। बुधवार को जनसुनवाई में हमले के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो: PTI)
मुख्यमंत्री ने अपनी पहली घोषणा में पार्टी नेता और गांधी नगर से विधायक अरविंदर सिंह लवली को यमुनापार का मुख्यमंत्री घोषित किया। दूसरी घोषणा में, उन्होंने गांधी नगर के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की।
ये भी पढ़ें - हमले के बाद पहली बार जनसभा में पहुंची CM रेखा गुप्ता, हंगामे और नारेबाजी से मची अफरातफरी; पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले
इस फंड का उपयोग गांधी नगर बाजार की टूटी सड़कों के सुधार, 1000 वाहनों की पार्किंग के निर्माण और शौचालय ब्लॉकों के निर्माण के लिए किया जाएगा। शौचालयों की सफाई और पार्किंग का संचालन एनएचएआई द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने लवली को यमुनापार विकास बोर्ड का चेयरमैन भी नियुक्त किया और कहा कि दिल्ली सरकार बजट जारी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यमुनापार का विकास जल्द ही दिखाई देगा और डीटीसी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि गांधी नगर बाजार को विश्व स्तर पर विकसित करने का लक्ष्य है। इस दौरान, उन्होंने अशोक बाजार के 50 साल पूरे होने पर व्यापारियों को बधाई दी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
