Delhi Water Bill: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को बड़ी राहत दी है। सीएम ने लोगों को गलत तरीके से थमाए गए वॉटर बिल माफ करने का ऐलान किया है। इसके लिए दिल्ली सरकार जल्द ही वन टाइम वॉटर बिल सेटलमेंट स्कीम लाने जा रही है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। ऐसे में जिन लोगों को लगता है कि गलत बिल आए हैं, उनको पानी का बिल जमा करने की जरूरत नहीं है।
दिल्ली में माफ होगा पानी का बिल
केजरीवाल ने कहा बेतहासा महंगाई
गुरुवार को सीएम केजरीवाल ने कहा कि देश में बेतहासा महंगाई है। अभी केंद्र सरकार ने एक सर्वे कराया है, जिसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा महंगाई है। सीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हमने दिल्ली के लोगों को फ्री शिक्षा, फ्री पानी, फ्री बिजली देना शुरु किया है। इससे बच्चों की पढ़ाई समेत अन्य चीजों के लिए खर्च होने वाले तीन से चार हजार रुपये बच रहे हैं, वो बीजेपी को अखर रहे हैं।
बिल की रीडिंग गलत
आगे सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों के पानी के बिल की रीडिंग गलत हो गई, जिस वजह से गलत बिल आए। अब हमने ऐसा प्लान तैयार किया है कि उन लोगों को गलत बिल जमा करने की जरूरत नहीं है। बहुत जल्द हमारी सरकार नई स्कीम लेकर आ रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि सभी के सारे बिल माफ हो जाएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
