Delhi: मुनक नहर पर बनेगा नया एलिवेटेड रोड, खत्म होगा जाम का झाम, जल्द शुरू होगा काम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिसमें नई सीवर लाइनों और सड़कों का निर्माण शामिल है।इतना ही नहीं उन्होंने शालीमार बाग में मुनक नहर पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य ट्रैफिक से लोगों को राहत देना है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग क्षेत्र में मुनक नहर पर एक एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की है। इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इस एलिवेटेड रोड की घोषणा उन्होंने एक उद्घाटन समारोह के दौरान की। बता दें कि आज यानी शनिवार को सीएम रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के विभिन्न ब्लाकों में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें 40 लाख रुपये की लागत से लाला जगत नारायण मार्ग पर प्रस्तावित यू टर्न का शिलान्यास शामिल है।

Munak Canal

मुनक नहर पर बनेगा नया एलिवेटेड रोड (फोटो - ANI)

कहां से कहां तक होगा एलिवेटेड रोड का निर्माण

End of Feed