Cheapest Furniture Market: फर्नीचर खरीदने के लिए दिल्ली की ये मार्केट है सबसे बेस्ट, सस्ते में मिलता है सारा सामान

Delhi Cheapest Furniture Market: दिल्ली में फर्नीचर के लिए वैसे तो कई मार्केट है, लेकिन इसमें कुछ मार्केट ऐसी है जहां से आप सबसे सस्ता और अच्छी गुणवत्ता वाल फर्नीचर ले सकते हैं।

Delhi Cheapest Furniture Market: दिल्ली खरीदारी करने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। खरीदारी चाहे कपड़ों की हो या फिर घर की आपको यहां की मार्केट में सबकुछ मिल जाएगा। अगर आप भी दिल्ली में रहने आ रहे हैं या फिर यहां पहले से रहते आ रहे हैं तो अपने घर को सजाने और उसे खूबसूरत बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो नए फर्नीचर से अच्छा क्या ही हो सकता है? दिल्ली में कई फर्नीचर मार्केट हैं, जिनमें से कुछ महंगी तो कुछ सस्ती सामानों के विख्यात हैं। यहां हम आपको दिल्ली की सस्ती फर्नीचर मार्केट के बारे में बताएंगे। देखें लिस्ट..

Cheapest Furniture Markets In Delhi See the list here

ये हैं दिल्ली की सस्ती फर्नीचर मार्केट

पंचकुइयां रोड

पंचकुइयां रोड मार्केट दिल्ली की सबसे फेमस फर्नीचर मार्केट में से एक है। यहां दिल्ली और एनसीआर के कोने-कोने से लोग आते हैं। यहां आपको एकदम वैसा सामान मिलेगा, जिसकी आपको चाह है। यहां आपको सांगवान की लड़की से लेकर इंजीनियरिंग वूड से बना हुआ सामान मिल जाएगा, वो भी कम रेट पर। इस मार्केट में आपको सिटिंग जूतों वाला रैक, कोट हैंगर, सीढ़ियां, फूल, सोफा, बेड, किचन कैबिनेट, रैक, सजावट का सामान आदि सब मिलेगा। यहां जाने के लिए आपको आर के आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर उतना होगा और ई रिक्शा लेना होगा।

End of Feed