दिल्ली में भगवान राम की फोटो के साथ प्लेट में परोसी गई बिरयानी, मामला सामने आने पर मचा बवाल

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 23, 2024, 03:34 PM IST

Lord Ram photo on biryani plate: उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बिरयानी विक्रेता को भगवान राम की तस्वीर वाली डिस्पोजेबल प्लेटों पर बिरयानी परोसते हुए पाया गया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली में एक वायरल वीडियो में भगवान राम की तस्वीरों वाली प्लेटों में बिरयानी परोसे जाने का दृश्य दिख रहा है
  2. स्थानीय हिंदू संगठनों ने बिरयानी की दुकान पर रखी प्लेटों पर भगवान राम की तस्वीर देखी तो हंगामा मच गया
  3. पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया वायरल हो रहे वीडियो में भगवान राम की तस्वीरों वाली प्लेटें दिख रही हैं

Lord Ram photo on biryani plate in Delhi

भगवान राम की तस्वीर वाली चार प्लेटों का एक पैकेट बरामद किया गया

Lord Ram photo on biryani plate: उत्तरी दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक बिरयानी विक्रेता को भगवान राम की तस्वीर वाली डिस्पोजेबल प्लेटों पर बिरयानी परोसते हुए पाए जाने के बाद अराजकता फैल गई। मामला तब सामने आया जब स्थानीय हिंदू संगठनों ने बिरयानी की दुकान पर रखी प्लेटों पर भगवान राम की तस्वीर देखी।

उन्होंने विक्रेता से इस मुद्दे पर पूछताछ की और देखा कि लोगों को प्लेटों पर बिरयानी परोसी जा रही थी, जिसे उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दिया जा रहा था पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया और भगवान राम की तस्वीर वाली चार प्लेटों का एक पैकेट बरामद किया गया वहीं मामले में आगे की जांच चल रही है।

End of Feed