अध्यात्म

Shri Ram Stuti: श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं...हनुमान जयंती के दिन जरूर करें श्री राम स्तुति का पाठ

Shri Ram Stuti: हनुमान जयंती यानी हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन राम स्तुति पढ़ना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस स्तुति के पाठ से भगवान हनुमान की असीम कृपा प्राप्त हो जाती है। यहां देखें श्री राम स्तुति के लिरिक्स।

Image

Ram Stuti Lyrics In Hindi, Ram Ji Ki Aarti In Hindi

Shri Ram Stuti Lyrics (Ram Ji Ki Aarti): प्रभु श्री राम की स्तुति का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार श्री राम स्तुति का पाठ करने से भगवान राम के साथ-साथ हनुमान जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसलिए हनुमान जयंती के दिन राम जी की स्तुति का पाठ अवश्य करना चाहिए। पढ़िए श्री राम चंद्र कृपालु भजमन स्तुति।

Ram Stuti Lyrics (राम स्तुति लिरिक्स)

॥दोहा॥

श्री रामचन्द्र कृपालु भजुमन हरण भवभय दारुणं ।

नव कंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कंजारुणं ॥१॥

कन्दर्प अगणित अमित छवि नव नील नीरद सुन्दरं ।

पटपीत मानहुँ तडित रुचि शुचि नोमि जनक सुतावरं ॥२॥

भजु दीनबन्धु दिनेश दानव दैत्य वंश निकन्दनं ।

रघुनन्द आनन्द कन्द कोशल चन्द दशरथ नन्दनं ॥३॥

शिर मुकुट कुंडल तिलक चारु उदारु अङ्ग विभूषणं ।

आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खरदूषणं ॥४॥

इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनं ।

मम् हृदय कंज निवास कुरु कामादि खलदल गंजनं ॥५॥

मन जाहि राच्यो मिलहि सो वर सहज सुन्दर सांवरो ।

करुणा निधान सुजान शील स्नेह जानत रावरो ॥६॥

एहि भांति गौरी असीस सुन सिय सहित हिय हरषित अली।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि मुदित मन मन्दिर चली ॥७॥

॥सोरठा॥

जानी गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि ।

मंजुल मंगल मूल वाम अङ्ग फरकन लगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article