नकली दवाओं पर सरकार सख्त लेकिन मान नहीं रहे केमिस्ट एसोसिएशन, CCTV से काट रहे कन्नी

दिल्ली में दवा की बिक्री पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के मुद्दे पर केमिस्ट एसोसिएशनों के बीच मतभेद उभरकर सामने आया है। दिल्ली रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन केमिस्ट एलायंस (डीआरडीसीए) ने इस कदम को गैरकानूनी करार दिया है, जबकि साउथ केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (एससीडीए) ने इसका समर्थन किया है।

Delhi News: सरकार के आदेश के बाद दिल्ली में दवाओं की बिक्री पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी को लेकर केमिस्टों के बीच मतभेद गहराते जा रहे हैं। एक ओर जहां सरकार इस कदम को पारदर्शिता और अवैध दवा व्यापार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम पहल बता रही है, वहीं केमिस्ट एसोसिएशनों के बीच इसे लेकर समर्थन और विरोध दोनों ही स्वर सामने आ रहे हैं।

cctv in chemist shops delhi

सीसीटीवी लगवाने में एसोसिएशन दो फाड़

दो एसोसिएशनों के बीच टकराव

दिल्ली रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन केमिस्ट एलायंस (DRDCA) ने सीसीटीवी निगरानी संबंधी आदेश को गैर-कानूनी बताते हुए स्पष्ट किया है कि दिल्ली सरकार और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के पास इसे अनिवार्य बनाने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है। DRDCA के अध्यक्ष संदीप नांगिया ने कहा, "यह महज एक सलाह है, जिसे मानना दुकानदार की मर्जी पर निर्भर करता है। इस पर जबरदस्ती नहीं की जा सकती।"

End of Feed