Delhi Liquor Policy:दिल्ली में नई शराब नीति मामले में शराब करोबारी विजय नायर गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:39 AM IST

राजधानी दिल्ली में नई शराब नीति मामले में मंगलवार को पहली गिरफ्तारी हुई है। सीबीआई ने शराब करोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली में शराब नीति (Delhi liquor policy scam) को लेकर हुए घोटाले मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को कारोबारी विजय नायर को अरेस्ट (Vijay Nair arrest) किया है। सूत्रों ने बताया कि विजय नायर को CBI मुख्यालय बुलाया गया था वहां पूछताछ के बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Vijay Nair arrest

सीबीआई ने शराब करोबारी विजय नायर को गिरफ्तार किया है

नायर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का करीबी बताया जाता है। नायर, ओनली मच लाउडर (Only Much Louder) के पूर्व सीईओ और मनोज राय, पर्नोड रिचर्ड के पूर्व कर्मचारी, ब्रिंडको स्पिरिट्स के मालिक अमनदीप ढाल और इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू कथित रूप से दिल्ली आबकारी नीति को तैयार करने और लागू करने में सक्रिय रूप से शामिल थे।

End of Feed