मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ जारी,हिरासत में मंत्री गोपाल राय

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 26, 2023, 01:22 PM IST

दिल्ली की नई आबकारी नीति वैसे तो सिस्टम में नहीं है। लेकिन उसका असर सामने नजर आ रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन उससे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आप के दूसरे नेता सिसोदिया की गिरफ्तारी का डर जता चुके हैं।

Delhi new excise policy: नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है। इन सबके बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और राजघाट पर सांसद संजय सिंह के साथ मौन प्रार्थना की। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें जेल जाने से डर नहीं लगता। लेकिन उससे पहले आप के कद्दावर नेताओं ने गिरफ्तारी वाली राग अलापना शुरू कर दिया है। इससे पहले 19 फरवरी को पूछताछ के लिए सीबीआई ने बुलाया था। लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि बजट में बिजी हूं लिहाजा समय दीजिए। उन्होंने यह भी कहा कि जांच में पहले की तरह वो सहयोग करते रहेंगे। यही नहीं उनका दल कट्टर ईमानदार दल है। बताया जा रहा है कि मंत्री जी से पूछताछ( Manish Sisodia CBI questioning) के लिए सीबीआई ने सवालों की लंबी सूची तैयार की है। बता दें कि इस समय वो दिल्ली सरकार में वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गिरफ्तारी के मुद्दे पर बीजेपी नेता कहते हैं कि अगर गलत नहीं किया तो डरना क्या। दरअसल आप के नेताओं को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की आदत पड़ चुकी है।

पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया ने क्या कहा

आबकारी नीति मामले में सीबीआई पूछताछ से पहले सिसोदिया ने कहा कि देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने के लिए जेल जाना पड़े भी तो कोई परवाह नहींआज सीबीआई के सामने पेश होउंगा और पूरा सहयोग करूंगा।

End of Feed