दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि नई आबकारी नीति केस में सीबीआई ने उन्हें एक बार फिर समन भेजा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वो पहले जांच प्रक्रिया में सहयोग करते रहे हैं ठीक वैसे ही आगे भी जांच प्रक्रिया का हिस्सा बने रहेंगे। सीबीआई ने कल फिर बुलाया है. मेरे ख़िलाफ़ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताक़त लगा रखी है, घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, कहीं मेरे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला।मैंने दिल्ली के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम किया है। ये उसे रोकना चाहते हैं।मैंने जाँच में हमेशा सहयोग किया है और करुंगा।
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम, दिल्ली सरकार
चार्जशीट है दायर
सीबीआई ने इस मामले में करीब तीन महीने पहले चार्जशीट दायर की थी। रविवार को पूछताछ के लिए बुलाए गए सिसोदिया को चार्जशीट में आरोपी के तौर पर नामजद नहीं किया गया है। गिरफ्तार व्यवसायी विजय नायर और अभिषेक बोइनपल्ली चार्जशीट में नामजद सात आरोपियों में शामिल थे। यह आरोप लगाया गया है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने की दिल्ली सरकार की नीति कुछ डीलरों का पक्ष लिया था। जिन्होंने इसके लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी। हालांकि आप ने इस जोरदार खंडन किया।
सीबीआई ने कल फिर बुलाया है. मेरे ख़िलाफ़ इन्होंने CBI, ED की पूरी ताक़त लगा रखी है, घर पर रेड, बैंक लॉकर तलाशी, क… t.co/mAjxU6cPcZ
— ANI (@ANI) Feb 18, 2023
ये हैं आरोप
आगे यह भी आरोप लगाया गया कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं।सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा था कि इन कृत्यों के नाम पर अवैध लाभ निजी पार्टियों द्वारा अपने खातों की किताबों में गलत प्रविष्टियां करके संबंधित लोक सेवकों को दिया गया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
