Blue Line Metro: दिल्ली के मोती नगर में मेट्रो की केबल चोरी, आज दिनभर रेंगती रहेगी मेट्रो; रात को ठीक करेगा DMRC

Blue Line Metro: मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। डीएमआरसी न ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है साथ ही शुक्रवार सुबह तक सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाने की उम्मीद है।

Blue Line Metro: दिल्ली मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ पर मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच केबल चोरी होने के कारण गुरुवार को सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि प्रभावित खंड पर दिन के दौरान ट्रेन का परिचालन धीमी गति से होगा और सेवाओं में कुछ देरी होगी। मेट्रो की ‘ब्लू लाइन’ द्वारका को वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में भी अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। सलाह दी है कि लोग ज्यादा समय लेकर घर से निकले।

Blue Line Metro: दिल्ली के मोती नगर में मेट्रो की केबल चोरी, आज दिनभर रेंगती रहेगी मेट्रो; रात को ठीक करेगा DMRC

असुविधा के लिए खेद-डीएमआरसी

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी हो जाने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हुई है। असुविधा के लिए खेद है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी से उत्पन्न हुई समस्या से रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही निपटा जाएगा और दिन में प्रभावित खंड पर ट्रेन सीमित गति से चलेंगी, जिससे सेवाओं में कुछ देरी होगी। डीएमआरसी न ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है साथ ही शुक्रवार सुबह तक सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो जाने की उम्मीद है। डीएमआरसी ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

End of Feed