Delhi AQI: दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक्यूआई 211 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी’ श्रेणी में आता है। वहीं मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 268 रहा जो खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे एक्यूआई 161 दर्ज किया गया। दिल्ली में पिछले दो दिनों से वायु प्रदूषण में सुधार दर्ज किया गया है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली एक्यूआई में सुधार
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को सुधार हुआ और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता डाटा दर्ज करने वाले 38 निगरानी केंद्रों में से केवल छह केंद्रों ने एक्यूआई का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में होने की सूचना दी।
वायु गुणवत्ता का स्तर
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
दिल्ली का का मौसम
भारत मौसम विभाग ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इनपुट- भाषा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
