Delhi Building Collapsed: वेलकम इलाके में गिरी इमारत, दो की मौत, 8 लोगों को किया गया रेस्कूय

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत ढहने की खबर सामने आई है। इसमें आधा दर्जन लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बतया जा रहा है कि 8 लोगों को बचाया गया है, वहीं दो लोगों की मौत हो गई है।

Delhi Building Collapsed: दिल्ली के वेलकम इलाके में एक इमारत के ढहने की खबर सामने आई है। इमारत के मलबे में कईआ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और रेस्क्यू किए गए 8 लोगों घायल है, जिन्हें इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने की यह घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र के जनता मजदूर कॉलोनी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ फॉयर विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Delhi Buliding Collapsed

दिल्ली में ढही इमारत (फोटो- ANI)

दिल्ली फायर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक गली नंबर 5 जनता कॉलोनी सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत गिरी है। उन्होंने बताया कि यहां 30-35 गज का मकान गिरा है। इमारत के मलबे से अभी तक 8 लोगों को निकाला जा चुका है और इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि अभी भी मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

End of Feed