दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल के पास बने दमयंती मेडिकल होस्टल में छोटी आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आग पर काबू लिया गया है और उसे पूरी तरह से बुझा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में आग करीब 10:05 बजे लगी थी। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि होस्टल के ग्राउंड फ्लोर के मीटर बोर्ड में आग लगी थी। गनीमत ये है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि मीटर बोर्ड में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और दमकल के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
दिल्ली LNJP के पास दमयंती मेडिकल होस्टल में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
