दिल्ली में एक बार फिर बॉम्ब थ्रेट मेल से सनसनी; हाई अलर्ट पर एयरपोर्ट और स्कूल, जांच जारी

दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकी से सनसनी फैल गई है। एयरपोर्ट, स्कूलों और संस्थानों को एक साथ धमकी भरे ईमेल भेजे गए। हालांकि जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

Delhi Bomb Threat Email: दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया है। दिल्ली एयरपोर्ट, कई स्कूलों और संस्थानों को बम की धमकी वाला ईमेल भेजा गया है। यही नहीं, यह धमकी भरा मेल देश के कई अन्य हिस्सों में भी भेजा गया है, जिसमें जम्मू एयरपोर्ट भी शामिल है।

Bomb Threat Email in Delhi (Symbolic Photo: Canva)

दिल्ली में फिर मिला बम की धमकी वाला ईमेल (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह एक बॉम्ब थ्रेट मेल था जो एक साथ कई स्थानों पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरी सतर्कता बरतते हुए मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) का पालन किया गया और सभी संदिग्ध स्थानों की जांच की गई, लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां सतर्क हैं और ईमेल की स्रोत की भी जांच की जा रही है।

End of Feed