Delhi News: सीवर जाम से बढ़ी परेशानी, नल से निकल रहा नीला पानी, आक्रोश में स्थानीय लोग

Delhi News: दिल्ली के पीरागढ़ी और मियांवाली कॉलोनी में सीवर जाम होने के कारण ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है। घरों के बाहर जमा हुए गंदे पानी के साथ अब यहां के लोगों को घरों के नल से आ रहे नीले पानी की समस्या से भी जुझना पड़ रहा है। न ये पानी पीने लायक है और न भी कपड़े और बर्तन धोने लायक।

Delhi News: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाकों में लोग घरों में आ रहे दूषित पानी से परेशान हैं। घरों के बाहर गंदा पानी जमा हुआ है, सीवर जाम हो गया है और अब घरों में आने वाला पानी भी नीला आ रहा है। पीरागढ़ी और मियांवाली कॉलोनी में गंदे पानी से करीब 1500 परिवार परेशान हैं। घरों के बाहर जमा हुआ गंदा पानी बीमारियों के घर बना हुआ है। इससे मच्छर भी बढ़ने लगे हैं। घरों के नल से आ रहे दूषित पानी से गुस्साए लोगों ने सोमवार को दिल्ली जल बोर्ड और जल मंत्रालय के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। बीते सप्ताह भी यहां के लोगों विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे और जाम लगाकर धरना दिया था। लेकिन फिर भी इसका कोई समाधान नहीं हुआ।

Delhi News.

सीवर जाम से परेशान, नल से निकल रहा नीला पानी

शिकायतों के बाद भी नहीं पड़ रहा कोई असर

पीरागढ़ी और मियांवाली में सीवर जाम होने से और घरों के बाहर गंदा पानी जमा होने से परेशान लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकाला गया। न ही जल बोर्ड इसमें कोई प्रतिक्रिया दे रहा न ही जल मंत्रालय द्वारा कोई एक्शन लिया गया है। इससे गुस्साए लोग दिल्ली जल बोर्ड और जल मंत्रालय के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि करीब तीन महीने से यहां सीवर लाइन क्षतिग्रस्त है। लेकिन उसे सही करने के लिए कोई नहीं आ रहा है। सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है। इससे घरों के बाहर सीवर का गंदा पानी जमा हो रहा है।

End of Feed