दिल्ली पर छाई धुंध की परत, अचानक चलने लगी धूल भरी आंधी, जानिए क्यों हो रहा ऐसा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 17, 2023, 10:16 AM IST

आखिर क्यों दिल्ली-एनसीआर में धूल की धुंध लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई, आइए जानते हैं विशेषज्ञ इस बारे में क्या कहते हैं।

Blanket Of Dust Covers Delhi: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक धुंध छा गई है और धूल भरी आंधी चलने लगी है। इन दिनों दिल्ली के ऊपर धुंध की परत छाई हुई है। अचानक पैदा हुई इस स्थिति ने हर किसी को चौंकाया है। आखिर क्यों दिल्ली-एनसीआर में धुंध छा गई है और क्यों चलने लगी है धूल भरी आंधी, जानने की कोशिश करते हैं।

Delhi dust storm

मौसम में अचानक बदलाव

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में धूल भरी हवाओं, गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी के साथ मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिल्ली एनसीआर के लोग धुंध और धूल भरी आंधियों के विजुअल सोशल मीडिया पर साझा भी कर रहे हैं। मौसम में अचानक बदलाव का असर कुछ हिस्सों में हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ा है। सिर्फ दिल्ली एनसीआर ही नहीं, सोमवार रात उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में धूल भरी आंधी चली। 40-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी हवाओं ने कई शहरों को अपनी चपेट में ले लिया।

End of Feed