भगवंत अनमोल 'साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार' से सम्मानित, अलग-अलग भाषा के 24 लेखकों को अवॉर्ड

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 28, 2022, 01:55 PM IST

Sahitya akademi Yuva Puraskar: साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 के लिए चयनित रचनाकारों को नई दिल्ली स्थित त्रिवेणी कला संगम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

Sahitya akademi Yuva Puraskar 2022: साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2022 के लिए युवा पुरस्कार और बाल साहित्यकार के चयनित साहित्यकारों का सम्मान समारोह मंगलवार को दिल्ली में आयोजित किया गया। प्रसिद्ध लेखिका ममता कालिया और साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक ने युवा रचनाकारों को नई दिल्ली स्थित त्रिवेणी कला संगम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। अकादमी ने अगस्त में 23 भाषाओं में युवा पुरस्कार और 22 भाषाओं में अपने बाल साहित्‍य पुरस्‍कार 2022 की घोषणा की थी। साहित्यकारों को पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्र फलक और 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

भगवंत अनमोल 'साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार' से सम्मानित, अलग-अलग भाषा के 24 लेखकों को अवॉर्ड

इस वर्ष साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022 के लिए हिंदी भाषा का पुरस्कार लोकप्रिय युवा लेखक भगवंत अनमोल को दिया गया। कानपुर निवासी भगवंत अनमोल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कर उनकी बेस्ट सेलर पुस्तक प्रमेय के लिए दिया गया। इस पुस्तक का प्रकाशन राजपाल एंड संस द्वारा किया गया है। प्रमेय से पहले भगवंत अनमोल की पुस्तक 'जिंदगी 50-50' को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात लेखिका ममता कालिया ने कहा कि अब का युवा सच में युवा है। उनका लेखन आशा से भरा हुआ है।

End of Feed