Delhi News: मानसून से दिल्ली में चलाया जा रहा है विशेष अभियान, एक दिन में भरे जाएंगे 3400 गड्ढे, PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने की घोषणा

दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने 24 जून को एक ही दिन में 3,400 गड्ढे भरकर 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों को मानसून के लिए तैयार करने का लक्ष्य तय किया है। यह अभियान जनता में विकास के प्रति पारदर्शिता और जवाबदेही का विश्वास जगाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

दिल्ली में जल्द ही मानसून की दस्तक होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। इस बीच नई दिल्ली में मानसून के आगमन से पहले, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने 24 जून को एक विशेष अभियान की घोषणा की है, जिसमें एक ही दिन में 3,400 गड्ढों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों को सुरक्षित और मानसून के लिए तैयार करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

PWD Minister Parvesh Verma

प्रवेश वर्मा

मानसून के दौरान गड्ढों में पानी भरने से हादसा होने होने की आशंका बढ़ जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए और हादसों को होने से रोकने की कोशिश में गड्ढों को भरने का फैसला लिया गया है। इससे जलभराव की समस्या से भी लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

End of Feed