Delhi News: वसंत विहार में ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, नशे में धुत था ड्राइवर; गिरफ्तार

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में नशे में धुत ऑडी चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो दंपत्ति और एक 8 साल की बच्ची घायल हुए हैं। सभी घायल राजस्थान के निवासी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक उत्सव शेखर (40) को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में शराब के नशे की पुष्टि हुई है।

Delhi Car Accident: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को सफेद ऑडी कार ने कुचल दिया। जिससे वे घायल हो गए। घायलों में दो दंपति और आठ साल की एक बच्ची शामिल है। घटना के समय आरोपी चालक नशे में था। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident

फाइल फोटो

मेडिकल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि

पुलिस के अनुसार यह घटना नौ जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे हुई। पुलिस को पीसीआर कॉल पर खबर मिली। पुलिस ने आरोपी कार चालक उत्सव शेखर (40) को पकड़ लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसकी मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह नशे में था। अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया जा चुका था।

End of Feed