Delhi: सही सलामत है हुमायूं का मकबरा, ASI ने किया साफ; 15 अगस्त को परिसर में गिरी थी दीवार

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित पट्टे शाह दरगाह में 15 अगस्त को छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। एएसआई ने स्पष्ट किया कि यह स्थल उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है और हुमायूं का मकबरा पूरी तरह सुरक्षित है।

ASI on Humayun's Tomb: तारीख थी 15 अगस्त की, देश भर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा था। लगातार हो रही बारिश से दिल्ली पूरी तरह भीगा हुई था, तभी खबर आई कि हुमायूं के मकबरे के पास ही एक दीवार गिरने से कई लोग हताहत हुए हैं। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। उसी बीच ये अफवाह फैल गई कि क्षतिग्रस्त हिस्सा हुमायूं के मकबरे का है। जिसका खंडन करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) ने जानकारी दी है।

humanyun tomb is fine asi cleared

हुमायूं के मकबरे को नहीं हुआ है कोई नुकसान (फाइल फोटो | Reuters)

सही-सलामत है हुमायूं का मकबरा

ASI ने साफ किया है कि हादसा हुमायूं के मकबरे में नहीं बल्कि निजामुद्दीन स्थित परिसर के विश्व धरोहर स्थल के पास स्थित पट्टे शाह दरगाह में हुई। विभाग के मुताबिक मकबरे के किसी भी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही ASI ने ये भी साफ किया कि जहां दुर्घटना हुई वो स्थल ASI के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ASI ने कहा कि हुमायूं का मकबरा परिसर संरचनात्मक रूप से मजबूत और उत्कृष्ट स्थिति में है। विश्व धरोहर स्थल के किसी भी हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

End of Feed