Arvinder Singh Lovely Pro tem Speaker: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन में 'प्रोटेम स्पीकर' की भूमिका निभाएंगे। 'प्रोटेम स्पीकर' अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।
अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली विधानसभा के 'प्रोटेम स्पीकर' (फाइल फोटो)
गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली की जनता के जोश और जुनून के अनुरूप कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है, जिसमें आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी इस पर कुछ चर्चा हुई है।' प्रोटेम स्पीकर' के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यसूची शाम तक जारी कर दी जाएगी और यह भूमिका लवली अदा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बृहस्पतिवार को 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाई। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छह मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है।
गांधी नगर विधानसभा सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने हैं
गौर हो कि अरविंदर सिंह लवली दिल्ली के गांधी नगर विधानसभा सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने हैं, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे थे लवली इस बार करीब 13 हजार वोटों से जीते है। अरविंदर सिंह का जन्म लुधियाना में 11 दिसंबर 1968 को हुआ था। लवली दिल्ली यूनिवर्सिटी के गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
