मनीष सिसोदिया के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- भगवान भी साथ देगा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 26, 2023, 01:00 PM IST

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पक्ष में बोलते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो ऐसे शख्स हैं जिनका भगवान भी साथ देगा। बता दें कि नई आबकारी नीति के सिलसिले में सीबीआई उनसे पूछताछ कर रही है।

दिल्ली की नई आबकारी नीति के सिलसिले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है। पूछताछ से पहले आप नेता कह रहे हैं कि उन्हें सूत्रों से पता है कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले कि मोदी जी आप से नफरत करते हैं। उन्हें आप की लोकप्रियता रास नहीं आ रही। इसके साथ सीएम अरविंद केजरीवाल ने इमोशनल तड़के के जरिए कहा कि भगवान आपके साथ ही मनीष आप का कुछ नहीं होगा। जिस शख्स ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बदल दी उसे नाहक परेशान किया जा रहा है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि उन्हें कुछ समय के लिए जेल में रहना पड़े। उन्होंने कहा कि आप सरकार का दोबारा चुनकर आना, पंजाब में सरकार बना लेना, एमसीडी में आ जाना केंद्र की सरकार को रास नहीं आ रहा। लिहाजा इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं कि आम आदमी पार्टी कमजोर पड़ जाए। लेकिन संघर्षों और आंदोलनों से निकली पार्टी कभी कमजोर नहीं पड़ती है।

End of Feed