Delhi News: दिल्ली को जल संकट से मिलेगी निजात, अमित शाह करेंगे 1816 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली जल बोर्ड की 1816 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बूस्टर पंपिंग स्टेशन और सीवर लाइनों का निर्माण शामिल है, जो दिल्ली के लाखों परिवारों को स्वच्छ जल और एक मजबूत सीवरेज नेटवर्क उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में दिल्ली जल बोर्ड की 1816 करोड़ रुपये कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेवा पखवाड़े' का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनसेवा पर केंद्रित है। बता दें कि इस सेवा पखवाड़े की शुरुआत पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक की है। अमित शाह ने इस दिन को दिल्ली निवासियों के लिए 'उपहारों से भरा' बताया। इन परियोजनाओं का लक्ष्य दिल्ली के लाखों परिवारों को स्वच्छ जल आपूर्ति और एक मजबूत सीवरेज नेटवर्क प्रदान करना है।

Amit Shah

दिल्ली को 1816 करोड़ रुपये की सौगात (फोटो - फेसबुक अमित शाह)

बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

अमित शाह द्वारा आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, उनमें नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), बूस्टर पंपिंग स्टेशन, सीवर लाइन और नए सीवर कनेक्शन का निर्माण शामिल है। ये कार्य दिल्ली के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त की और कहा कि ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को 'स्वच्छ, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार' राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

End of Feed