Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में अंगीठी के धुएं में दम घुटने से पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में एक की परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंंगीठी जलाई थी, जिसके कारण ये बड़ा हादसा हो गया।

Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में एक घर में 4 लोगों की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने ठंड से बचने के लिए घर में अंगीठी जलाई थी। इस हादसे में पति पत्नी और 2 बच्चो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि परिवार रात को अंगीठी जला कर सोया था। सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।

Delhi News

दिल्ली के अलीपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान

बता दें अंगीठी में इस्तेमाल होने वाले कोयले या लकड़ी के जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड के अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं। कोयला बंद कमरे में जल रहा हो तो कार्बन मोनोऑक्साइड बढ़ जाती है और ऑक्सिजन घट जाती है। यह कार्बन सीधे दिमाग पर असर डालती है और सांस के जरिये शरीर में फैल जाता है। जिससे इंसान की मौत होने का खतरा रहता है।

End of Feed