अलर्ट! दिल्ली मेट्रो में 2 अक्टूबर को 2 pm तक ब्लू लाइन रूट पर होगी परेशानी, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 05:09 PM IST

दिल्ली मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को दो अक्टूबर को संभल कर यात्रा करनी होगी क्योंकि ब्लू लाइन रूट पर यात्रा करने के दौरान परेशानी हो सकती है।

नई दिल्ली : ब्लू लाइन रूट पर दिल्ली मेट्रो ट्रेनों का संचालन में 2 अक्टूबर को पहली हाफ में कटौती की जाएगी। कॉरिडोर के एक हिस्से पर प्लान्ड मेंटनेंस वर्क के चलते यह फैसला लिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह व्यस्त लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर 21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से जोड़ती है।

Delhi Metro Blue Line Route

दिल्ली मेट्रो ट्रेन

DMRC ने कहा कि ब्लू लाइन यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (एनईसी)/वैशाली) पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्शन के बीच निर्धारित ट्रैक मेंटनेंस कार्य करने के लिए 2 अक्टूबर 2022 (रविवार) की सुबह ट्रेन सेवाओं को विनियमित किया जाएगा।

End of Feed