दिवाली से पहले ही बिगड़ने लगी दिल्ली की हवा, जल्द ही 'खराब' कैटेगरी में जाएगी एयर क्वालिटी

मानसून के मौसम में बादलों की मेहरबानी इस बार कुछ ऐसी रही कि हवा से प्रदूषण धुल गया लेकिन मानसून के जाते ही जो सुबह की सिहरन महसूस होने लगी है उससे ठंड की आहट होने लगी है। दिल्ली में ठंड के साथ ही आता है हवा का प्रदूषण और दीवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में धुंध दिखने लगी है। ऐसी आशंका है कि करीब दो महीने से मॉडरेट और संतोषजनक कैटेगरी में रहने के बाद दिल्ली का AQI अब खराब श्रेणी में जा सकता है।

Delhi AQI: दिल्ली से बारिश नदारद है और सुबह सिहरन महसूस होने लगी है। जैसे-जैसे राष्ट्रीय राजधानी में सुबहें ठंडी होती जा रही हैं, वैसे-वैसे हवा की गुणवत्ता (Air Quality) भी बिगड़ने लगी है। सोमवार को सुबह नौ बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 169 दर्ज किया गया, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी में आता है। हालांकि, एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (EWS) ने इसे थोड़ा बेहतर यानी 166 पर आंका। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत AQI 199 रहा, जो ‘मॉडरेट’ श्रेणी की ऊपरी सीमा पर है और ‘पुअर’ श्रेणी से बस एक अंक नीचे।

AQI delhi news update

दिल्ली में फिर खराब हो रही है हवा

लगातार गिर रही है हवा की गुणवत्ता

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 14 अक्टूबर तक हवा ‘मॉडरेट’ श्रेणी में रहेगी, लेकिन 15 अक्टूबर से यह ‘पुअर’ कैटेगरी में चली जाएगी। प्रदूषक तत्व PM2.5 का स्तर सोमवार को 103 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज हुआ, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की अधिकतम सीमा (15 microgram/m³) से सात गुना से भी अधिक है। WHO के अनुसार, PM2.5 के लगातार संपर्क में रहने से हृदय रोग, फेफड़ों का कैंसर, स्ट्रोक और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

End of Feed