Delhi: दिल्ली पुलिस MCD से मांगेगी असुरक्षित इमारतों की सूची, नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

Delhi: दिल्ली के वेलकम इलाके में बीते दिनों चार मंजिला इमारत के ढहने में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस असुरक्षित इमारतों को सूची एमसीडी से मांगने वाली है। ताकि वेलकम जैसे हादसे से बचा जा सके।

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में इमारत ढहने की घटना के बाद, दिल्ली पुलिस जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों से असुरक्षित इमारतों की विस्तृत सूची मांगेगी। बता दें कि इमारत ढहने की इस घटना में 7 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद से असुरक्षित इमारतों की पहचान कर उन्हें खाली करवाया जाएगा, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके और जनहानि न हो। यह कदम निवासियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच उठाया गया है, खासकर मानसून के मौसम में इमारतों के ढहने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

Police.

दिल्ली पुलिस MCD से मांगेगी असुरक्षित इमारतों की सूची (फोटो- iStock)

असुरक्षित इमारतों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि असुरक्षित या रहने के लिए अनुपयुक्त मानी जाने वाली इमारतों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) के साथ समन्वय शुरू किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा, "यह डेटा पुलिस को शहर भर में संवेदनशील संरचनाओं पर कड़ी नजर रखने और आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई करने में मदद करेगा।"

End of Feed