कौन थी वो...फ्रिज में श्रद्धा की लाश और दूसरी लड़की के साथ आफताब कर रहा था 'प्यार'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 27, 2022, 09:36 PM IST

दिल्ली पुलिस ने उस महिला का पता लगा लिया है, जिसे आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या करने के कुछ दिनों बाद डेट करना शुरू किया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महिला पेशे से डॉक्टर है और आफताब उससे उसी डेटिंग ऐप पर मिला था, जहां वह श्रद्धा से भी मिला था।

श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha murder case) में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अभी तक की जांच से ये स्पष्ट है कि आफताब (Aftab) बहुत ही शातिर और खतरनाक है। उसने न केवल श्रद्धा की हत्या की बल्कि हत्या के बाद एक दूसरी लड़की के साथ डेट भी कर रहा था, वो भी उसी घर में, जिस घर में श्रद्धा की लाश को रखे हुए थे।

shraddha murder

श्रद्धा की हत्या करने के बाद दूसरी लड़की के साथ डेट कर रहा था आफताब

फ्रिज में लाश, बाहर प्यार

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा की हत्या करने के बाद जब आफताब लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगा रहा था, तभी उसने एक अन्य लड़की को अपने फ्लैट पर बुलाया था। इस लड़की से भी आफताब डेटिंग ऐप के जरिए ही मिला था। वहीं मुलाकात हुई, बातें हुईं और फिर डेट के लिए लड़की को घर पर बुला लिया। उसी घर पर जहां उसने श्रद्धा की लाश को रख रखा था।

End of Feed