Delhi: चिड़ियाघर में बाघिन अदिति के 6 शावकों में से चार की मौत, अन्य को बचाने के प्रयास में IVRI

दिल्ली चिड़ियाघर में सात वर्षीय बाघिन अदिति के छह शावकों में से चार की मौत ने वन्यजीव प्रेमियों में चिंता पैदा कर दी है। अदिति ने 4 अगस्त को छह शावकों को जन्म दिया था, लेकिन शुरुआती दिनों में ही कुछ शावकों की स्थिति खराब हो गई। अब उसके पास केवल दो शावक ही बचे हैं।

Aditi Tigress Cubs: दिल्ली चिड़ियाघर में सात वर्षीय बाघिन अदिति के छह शावकों में से चार की मौत से वन्यजीव प्रेमियों में चिंता की लहर फैल गई है। अदिति ने 4 अगस्त को छह शावकों को जन्म दिया था, और जन्म के शुरुआती दिनों में सभी स्वस्थ नजर आ रहे थे। लेकिन जन्म के चार दिन बाद सबसे छोटे शावक की मौत हो गई। 9 अगस्त को एक अन्य शावक कमजोर हो गया और अगले दिन उसकी भी मृत्यु हो गई। 22 अगस्त को दो और शावकों की मौत हो गई, जिससे अदिति के पास अब केवल दो शावक बचे हैं।

Aditi Tigress Loses Four Cubs at Delhi Zoo (Symbolic Photo: Canva)

दिल्ली चिड़ियाघर में अदिति बाघिन के चार शावकों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, 20 अगस्त की रात तीन शावकों ने दूध पीना बंद कर दिया था, जिसके बाद उन्हें मां से अलग कर अस्पताल में हाथ से दूध पिलाने का निर्णय लिया गया। दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि शावकों को बचाने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) और अन्य विशेषज्ञ संस्थानों से लगातार सलाह ली जा रही है।

End of Feed