लोकतंत्र की संगठित लूट है 'वोट कटौती', EC बीजेपी की ट्रोल आर्मी को दे रहा सामाग्री; 'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने लगाए आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भारतीय चुनाव आयोग एक ट्रोल की तरह व्यवहार कर रहा है, जो बीजेपी की ट्रोल आर्मी को सामग्री दे रहा है ताकि विपक्ष के नेताओं के पीछे पड़ा जा सके।

दिल्ली : कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों वोट चोरी के मुद्दे को लेकर मुखर हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं। राहुल के साथ कई अन्य विपक्षी पार्टियां भी इस मामले को तूल दे रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भारतीय चुनाव आयोग एक ट्रोल की तरह व्यवहार कर रहा है, जो बीजेपी की ट्रोल आर्मी को सामग्री दे रहा है ताकि विपक्ष के नेताओं के पीछे पड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन गोलमोल करके बात कहता है ताकि, विपक्ष के नेताओं को टारेगट किया जा सके।

Saurabh Bhardwaj

आप नेता सौरभ भारद्वाज (फोटो-@AamAadmiParty)


सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि चुनाव आयोग विपक्ष की शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है और आरटीआई के जरिए भी सही जानकारी देने से कतरा रहा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 5 जनवरी 2025 को दिल्ली की तत्कालीन सीएम आतिशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को चिट्ठी लिखकर शिकायत की थी कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वोट काटने की एप्लीकेशन दी जा रही हैं। कहा कि 29 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच वोट डिलीशन के लिए 6,166 एप्लीकेशन दी गई थीं। लेकिन, इस पर कोई एक्शन नहीं हुआ और इलेक्शन कमीशन ने कह दिया ऑनलाइन एप्लीकेशन डाली जा सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि डिलेशन पॉशिबल नहीं है।

End of Feed