AAP नेता सौरभ भारद्वाज का एलजी पर तीखा हमला, कहा- दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर के खराब हाल के लिए जिम्मेदार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 7, 2024, 01:45 PM IST

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने राजधानी में बढ़ते अपराध के मामलों को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को एलजी काम नहीं करने दे रहे हैं।

Delhi News: दिल्ली में बढ़ते क्राइम के मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आए दिन दिल्ली में क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस की इस पर कोई लगाम नहीं है। उन्होंने अखबारों में आई क्राइम की खबरों को दिखाते हुए कहा कि इन सब के लिए दिल्ली के एलजी जिम्मेदार हैं।

Saurabh Bhardwaj

आप नेता सौरभ भारद्वाज (फोटो साभार - ट्विटर)

दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था चौपट

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। एनसीआरबी का डाटा अगर हम देखें तो हाईएस्ट रेट है दिल्ली में क्राइम का। दिल्ली में एक लाख की आबादी पर 1832 क्राइम रोज हो रहे हैं जो देशभर के कुल आंकड़ों से 7 गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जब मामले दर्ज होते हैं तो उन्हें चार्जशीट में बदलकर कोर्ट तक पहुंचाया नहीं जाता। ऐसे मामलों की संख्या महज 30 प्रतिशत है। जब किसी को सजा नहीं होगी और किसी को न्याय नहीं मिलेगा तो क्राइम रेट अपने आप ही बढ़ेगा, यह सीधे-सीधे दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की इनएफिशिएंसी को दिखाता है, जिसे हिंदी में निकम्मापन भी कहते हैं। एलजी एक दम इनएफिशिएंट नजर आ रहे हैं।

End of Feed