सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी-NSA लगाना तानाशाही, 'आप' MP संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा सोनम वांगचुक लद्दाख-कारगिल को पूर्ण राज्य का दर्जा मांग रहे थे। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी मोदी सरकार की बड़ी गलती है, यह तानाशाही का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लद्दाख की जनता को आंदोलन करने से रोकना, एक बड़े जन विद्रोह का कारण बनेगा। आम आदमी पार्टी सोनम वांगचुक और लद्दाख की जनता और उनकी मांगों के साथ खड़ी है।

दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने लद्दाख को पूर्ण राज्य की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देशद्रोही है और वांगचुक देशभक्त हैं। एनएसए (NSA) लगाकर वांगचुक को गिरफ़्तार करना तानाशाही और हिटलरशाही का प्रतीक है। सोनम वांगचुक गांधीवादी तरीके से लद्दाख-कारगिल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के साथ ही वहां के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मांग कर रहे थे। मोदी सरकार मानसिक दिवालियेपन का शिकार हो गई है। सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी मोदी जी की बड़ी गलती है। लद्दाख की जनता को आंदोलन करने से रोकना बड़े जन विद्रोह का कारण बनेगा।

Rajya Sabha MP Sanjay Singh

आप' राज्यसभा MP संजय सिंह (फोटो-@SanjayAzadSln)

संजय सिंह ने कहा कि शुक्रवार को सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया। वे फेल होने वाले बच्चों को शिक्षा देने का काम करते हैं, जिन्हें हमारी व्यवस्था ताकत नहीं देती। सोनम वांगचुक ने लंबे समय से अपना पूरा जीवन ऐसे बच्चों को समर्पित कर दिया। वे वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछले पांच साल से सरकार से छठी अनुसूची के अनुसार लद्दाख के लोगों को उनका हक देने की लगातार मांग की। उनकी मांगों में शिक्षा, रोजगार, जमीन, स्वास्थ्य, लद्दाख-कारगिल को पूर्ण राज्य का दर्जा सहित अन्य दूसरी मांगें हैं। ऐसे सच्चे देशभक्त, गांधीवादी नेता सोनम वांगचुक को आज गिरफ्तार कर उनके ऊपर देशद्रोह की धारा एनएसए लगा दी गई है।

End of Feed