युवाओं के बीच पैठ बनाने की केजरीवाल की नई कोशिश, AAP ने लांच किया स्टूडेंट विंग ASAP

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज AAP की आधिकारिक छात्र शाखा की शुरुआत की। छात्र संघ का नाम 'वैकल्पिक राजनीति के लिए छात्रों का संघ' (ASAP) रखा गया है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मेनस्ट्रीम राजनीति (Mainstream Politics)और वैकल्पिक राजनीति (Alternative Politics) पर बात की।

दिल्ली विधानसभा में करारी हार के बाद आप युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और भाजपा की तरह अब आम आदमी पार्टी ने भी अपनी आधिकारिक छात्रा शाखा- 'वैकल्पिक राजनीति के लिए छात्रों का संघ'(ASAP) की शुरुआत कर दी है। मंगलवार को आप ने स्टूडेंट विंग का गठन किया। पार्टी का कहना है कि ये स्टूडेंट विंग कैंपस में बदलाव के लिए आंदोलन की शुरुआत है। बता दें कि आगामी समय में दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और अन्य विश्वविद्यालयों में होने वाले छात्रसंघ के चुनाव इसी विंग के माध्यम से लड़े जाएंगे।

AAP Launches Student Wing ASAP

AAP ने लांच किया स्टूडेंट विंग ASAP

अरविंद केजरीवाल ने की वैकल्पिक राजनीति पर चर्चा

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक (National Convenor) और अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई है। उन्होंने इस दौरान वैकल्पिक राजनीति और मेनस्ट्रीम राजनीति पर बात की। अरविंद केजरीवाल कहते हैं, "आज हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। वह बेसिक समस्याएं है। यहां खाने को नहीं है, पढ़ाई नहीं है, बीमार होने पर इलाज नहीं है, अस्पताल नहीं है, दवाइयां नहीं है, सड़क नहीं है और बेरोजगारी है।

End of Feed