दिल्ली MCD उपचुनाव की तैयारी तेज; आम आदमी पार्टी ने खोले पत्ते, 12 वार्डों में उतारे दमदार चेहरे

दिल्ली नगर निगम की 12 वार्डों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ये चुनाव 30 नवंबर 2025 को होंगे, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। इस चुनाव को दिल्ली की तीनों प्रमुख पार्टियों आप, भाजपा और कांग्रेस के लिए एक अहम राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।

AAP MCD Bypoll Candidates 2025: दिल्ली नगर निगम की 12 वार्ड सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव 30 नवंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, दक्षिण पुरी से राम स्वरूप कनौजिया, संगम विहार ए से अनुज शर्मा, ग्रेटर कैलाश से ईशना गुप्ता और विनोद नगर से गीता रावत चुनाव मैदान में होंगी।

AAP MCD Bypoll Candidates List (Photo: ANI)

दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए AAP उम्मीदवारों की सूची (फोटो: ANI)

इसी तरह, शालीमार बाग बी से बबिता अहलावत, अशोक विहार से सीमा विकास गोयल, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, द्वारका से राजबाला सहरावत, मुंडका से अनिल लाकड़ा और नारायणा से राजन अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 10 नवंबर तय की गई है। यह चुनाव भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तीनों के लिए विधानसभा चुनावों के बाद पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।

End of Feed