दिल्ली: क्या BJP की है सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट हाथों में देने की योजना? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल

आप लीडर सौरभ भारद्वाज ने भाजपा से पूछा कि क्या सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट हाथों में देने की कोई योजना चल रही है? उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो लोगों का फ्री इलाज कैसे हो पाएगा? आप ने कहा कि उनकी सरकार जब थी तो उसके द्वारा करीब 24 नए सरकारी अस्पतालों का निर्माण शुरू किया गया था.

AAP Leader Saurabh Bhardwaj: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की भाजपा सरकार से सवाल किया है कि क्या राजधानी में सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है? आप लीडर सौरभ भारद्वाज ने पूछा, ' क्या सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट हाथों में देने की कोई योजना चल रही है?' उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो लोगों का फ्री इलाज कैसे हो पाएगा?

sourabh

AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा से सरकारी अस्पतालों को लेकर पूछे सवाल (ANI)

हजारों बेड वाले अस्पतालों को चालू करने में देरी कर रही BJP

आप ने कहा कि उनकी सरकार जब थी तो उसके द्वारा करीब 24 नए सरकारी अस्पतालों का निर्माण शुरू किया गया था. बताया गया कि इन अस्पतालों में हजारों बेड्स हैं। एक शालीमार बाग में है, जहां 1470 बेड हैं। वह लगभग तैयार है, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे चालू करने में देरी की। अब वह इन्हें निजी हाथों में देने की तैयारी में है।

End of Feed