Delhi Weather: दिल्ली फिर झुलसने को तैयार, चढ़ेगा पारा; जनता देखेगी बारिश की राह

आज का मौसम दिल्ली, 6 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में बारिश के दिन अब बीत चुके हैं और अगली बारिश तक यहां का पारा चढ़ने वाला है। दिल्लीवाले इसी वीकेंड पारे का 40 का आंकड़ा झेलेंगे। कैसा रहेगा आज का दिल्ली का मौसम, आइए जानते हैं।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना फिलहाल के लिए ना के बराबर है। लेकिन ध्यान रहे कि ये केवल अगले कुछ दिनों के लिए ही है। जैसे ही मानसून पहुंचेगा, यहां माहौल बदल जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं आई है और यह सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। पारा जल्द ही, या ठीक-ठीक कहें तो इसी वीकेंड पर 40 का आंकड़ा छूएगा। जो अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगा।

Delhi weather.

दिल्ली में बारिश के दिन लदे, अब झुलसाएगी गर्मी

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज, शुक्रवार को दिल्ली में किसी तरह की बारिश से जुड़ी गतिविधि के लिए चेताया नहीं है, तो इसकी संभावना बढ़ जाती है कि आज धूप तेज रहे। हालांकि IMD आसमान में हल्के बादलों के देखे जाने की भविष्यवाणी कर रहा है। दिल्ली में आज का तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जो आने वाले दिनों में बढ़ेगा। गर्मी से राहत के लिए दिल्ली वालों को प्री मानसूनी गतिविधियों से उम्मीद रखनी चाहिए।

End of Feed