Delhi Weather: दिल्ली में बीता आंधी-बारिश का दौर, अब बढ़ेगी उमस वाली गर्मी, पारा फिर पहुंचेगा 40 पार

आज का मौसम दिल्ली, 5 June 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega:उत्तर भारत में प्री मानसूनी असर के चलते गर्मी से जो राहत मिली थी, अब उसके दिन लदते दिख रहे हैं। ये बात खास तौर पर दिल्ली और NCR के लिए कही जा रही है। दिल्ली में गई गर्मी फिर से लौटती दिख रही है। बारिश और आंधी की चेतावनियां हटा ली गई हैं और मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में तापमान भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं, दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम।

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में कुछ दिनों से तापमान में आई गिरावट से मौसम में जो नरमी आई थी, अब इसके दिन फिरने वाले हैं। दिल्ली में आज से अगले कुछ दिनों तक भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की है, जिससे निकट भविष्य में बारिश-आंधी की उम्मीद की जा सके। अब शहर के दिन का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने वाला है और एक बार फिर पारा 40 के आंकड़े को छूने लगेगा।

Delhi Weather garmi

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज का मौसम

आज, यानी गुरुवार को दिल्ली शहर के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने वाला है। जो आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ेगा। आज दिल्ली में बारिश-आंधी का कोई अलर्ट नहीं है हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक आसमान में कुछ बादल जरूर दिखाई देंगे। यह सिलसिला 6 जून तक दिखने वाला है। 7 तारीख से कुछ सतही हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।

End of Feed